एक साथ तीन वारदात के बाद जहा नागरिक सहम गए है वही परिजनो का गुस्सा उबल पड़ा है – लोग सवाल करने लगे है कि आखिर पुलिस का खौफ क्यो लोगो मे समाप्त हो गया है | अपराधी किसकी शह पर बेखौफ घूम रहे है ?
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था चरमराई सी नज़र आने लगी है और ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे अपराधियों के मन से पुलिस का भय समाप्त हो गया है , यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेमनगर , राजपुर व कोतवाली देहरादून में कल शाम व देर रात घटित तीन संगीन वारदातों पर प्रतिक्रिया देते हुए आज पत्रकारों से साझा की ।
पिता,मां , बहनें व रिश्तेदार जमें हैं थाने में, कॉंग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने परिवार को बंधाया ढांढस। पुलिस ने कहा अपराधी गिरफ्तार ।
जिले में कानून व्यवस्था चरमराई-धस्माना
21 वर्षीय युवक की कल रात हुई थी हत्या, छह बहनों का इकलौता भाई
अपने कैंट स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि एक घटना
प्रेमनगर में सुपारी किलर ने 21 वर्षीय युवक को गोलियों से छलनी कर दिया, दूसरी घटना राजपुर थाने के अंतर्गत डीआईटी विश्विद्यालय के पास एक दुकानदार को कार चालक द्वारा केवल इस बात पर गोली मार दी गयी कि दुकानदार ने कार चालक को दुकान की बाउंड्री में पेशाब करने से मना किया व तीसरी घटना भाजपा के सदस्यों द्वारा कोतवाली थाना अंतर्गत कांवली रोड में दीवार पर पार्टी का इश्तेहार लिखने पर हुए झगड़े में कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फोड़ने की घटना
और उल्टे पीड़ित के पिता को घँटों चौकी में बिठा के रखने की घटनाएं यह साबित कर रही हैं कि राजधानी में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है , जिसके कारण वे निडर हो कर संगीन वारदातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे शीघ्र ही राज्य के पोलिस प्रमुख से और आवश्यकता पड़ी तो राज्य के मुख्यमंत्री जो ग्रह मंत्री भी हैं उनसे मिलेंगे।
