कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Share Now

चंपावत। चंपावत में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खटोली मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों मृतक स्थानीय निवासी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब पौने चार बजे हुआ। पांचों लोग अमोडी से खटोली की तरफ जा रहे थे। तभी गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान शंकर सिंह निवासी डोला कांडा, राजू सिंह निवासी खटोली, जगत सिंह निवासी लड़ाबोरा की मौत हो गई। वहीं, स्वरूप सिंह निवासी खटोली और कुंदन सिंह निवासी पचनयी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दूरस्थ क्षेत्र होने पर ग्रामीणों ने मांग की कि मृतकों का पोस्टमार्टम वहीं कराया जाए। जिसके बाद सीएम के निर्देश पर तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम मौके पर ही किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!