सरेआम गुंडई करने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार – ऋषिकेश पुलिस की बड़ी सफलता

Share Now

📰 Meru Raibar Print Media –
“सरेआम गुंडई करने वाले तीन और दबोचे गए – ऋषिकेश में पुलिस की बड़ी कार्यवाही”


ऋषिकेश से बड़ी खबर – सरेआम गुंडई करने वाले तीन और आरोपी आखिरकार आये दून पुलिस की गिरफ्त में!

ऋषिकेश क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ सरेआम मारपीट करने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, देहरादून पुलिस ने तुरंत सख्त रवैया अपनाते हुए इस शर्मनाक घटना का संज्ञान लिया।

एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए पहले ही इस घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान इन पांचों से जो जानकारी सामने आई, उससे तीन और नामों का खुलासा हुआ। पुलिस ने लगातार दबिश देकर इन फरार तीन आरोपियों को भी आखिरकार 26 मई को दबोच लिया।

क्या है पूरा मामला?
घटना ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र के भट्टोवाला इलाके की है, जहां स्कूटी और बाइक पर सवार कुछ युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ सरेआम मारपीट की थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला और जनआक्रोश भी देखने को मिला।

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर न सिर्फ पीड़ित हरीश रावत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया, बल्कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पहले पांच और अब तीन और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

गिरफ्तार किये गये तीन आरोपी इस प्रकार हैं:

1️⃣ विशुरुत पुत्र स्व. श्री अवतार मालिक, उम्र 20 वर्ष – निवासी आवास विकास कॉलोनी, IDPL, ऋषिकेश।
2️⃣ समर्थ कुमार पुत्र मनोज कुमार, उम्र 19 वर्ष – निवासी धर्मु चक, हाल सेल विहार, ऋषिकेश।
3️⃣ आयुष शर्मा पुत्र अश्वनि शर्मा, उम्र 20 वर्ष – निवासी डोबरा विस्थापित कॉलोनी, IDPL, ऋषिकेश।

Meru Raibar आपसे अपील करता है – अगर आप अपने आस-पास ऐसी किसी गतिविधि को होते हुए देखें, तो चुप न रहें, पुलिस को सूचित करें।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही से एक बार फिर साबित हो गया कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Meru Raibar News, ऋषिकेश से — “सच की आवाज़, आपके साथ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!