हरियाणा से फरारी काटने आये अपराधियों को पुलिस ने धर दवोचा।
सितारगंज।
सितारगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है बता दें कि हरियाणा से फरारी काटने आये तीन कुख्यात अपराधियों को सितारगंज पुलिस ने धर दवोचा है। जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। चारो अपराधी सितारगंज में 14 नवम्बर से किराए के मकान में रह रहे थे।
..सितारगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है हरियाणा से आये चार कुख्यात अपराधी 14 नवम्बर से नगर के एक किराए मकान में रहकर फरारी काट रहे थे। पुलिस की सतर्कता के चलते तीन बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक फरार होने में सफल रहा। एसएसपी के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन में उनके विरुद्ध कार्यवाही किए जाने से संबंधित अभियान चलाया जा रहा है।आदेश क्रम में प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में गठित टीम कल मंगलवार को संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई हेतु रवाना हुए थे। पुलिस को सूचना मिली कि एक कार जिसका नंबर up25.AA0552 है इस वाहन में संदिग्ध व्यक्ति हो सकते हैं इस सूचना पर इस वाहन की खोजबीन की तो सितारगंज मुख्य चौराहे से नकुलिया चौराहे की तरफ जाती यह कार दिखाई दी इसका पीछा किया तो थाने से 200 मीटर दूरी पर इस कार को रोका गया इस गाड़ी में एक व्यक्ति गाड़ी चला रहा था तथा दूसरा व्यक्ति पीछे बैठा था इस गाड़ी में बैठे इन दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर ही रहे थे कि दोनों व्यक्ति पुलिस वालों के साथ हाथापाई करने लगे। तभी गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने अपनी बेल्ट से एक तमंचा निकाल लिया। जिससे मौका पाकर गाड़ी के पीछे बैठा व्यक्ति गाड़ी से फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति से मौके पर ही पूछते करते हुए तलाशी ली तो इस व्यक्ति ने अपना नाम मोनू उर्फ सुक्खा पुत्र लख्मी निवासी ग्राम निंदाना थाना मऊ जिला रोहतक हरियाणा बताया तलाशी में इस व्यक्ति के हाथ में एक तमंचा 315 वोर और 2 जिंदा कारतूस मिले। इस व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ करने पर इस व्यक्ति ने बताया कि जो व्यक्ति अभी कार से भागा है उसका नाम यशपाल पुत्र नामालूम निवासी मऊ लोखरी जिला गुड़गांव है साथ ही यह भी बताया कि इसके दो अन्य बदमाश साथी है जो नगर के बाईपास कॉलोनी सितारगंज के मकान में रह रहे हैं अभी भी वहीं पर मौजूद है उसके बताए रास्ते से बाईपास कॉलोनी पर पहुंचे तो दो व्यक्ति एक कमरे के अंदर दिखाई दिए उन्होंने पुलिस टीम पर एकदम से हाथापाई शुरू कर दी पुलिस बल द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही पकड़ लिया इन दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा तो अपना नाम पवन नेहरा पुत्र दयाराम निवासी थाना बिलासपुर जिला गुड़गांव बताया दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम आशीष पुत्र जयदीप निवासी थाना झज्जर जिला झज्जर हरियाणा बताया इन अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया। इन अभियुक्त गणों को थाना सितारगंज पर लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो इनके द्वारा किये गए अपराधों की जानकारी मिली। जिसमे पवन नेहरा पर एक महिला समेत 6 हत्याओं में मुकदमे पंजीकृत है तो वहीं आशीष उर्फ जेडी पर दो सगे भाइयों की हत्या एवं दो 307 में मुकदमे पंजीकृत है। साथ मोनू उर्फ सुक्खा पर 5 लोगो की हत्या के मामले पंजीकृत है। गिरफ्तार किए गए तीनो अपराधियों के पास से तीन 315 वोर के तमंचे और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। पूछताछ में सामने आया कि रुद्रपुर निवासी मनप्रीत पुत्र नामालूम द्वारा इनको घूमने के लिए एक होंडा कार दी गयी थी जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है साथ ही सितारगंज निवासी जसकरन द्वारा इन अपराधियों को बिना सत्यापन अपना मकान किराए पर दिए जाने पर 10 हजार रुपये का चालान किया गया है। तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम को डी.जी. की ओर से 26 जनवरी को सम्मानित करने के लिए नामित करने की घोषणा की गई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर और अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा की ओर से भी बतौर पुरुस्कार धनराशि प्रदान करने की घोषणा की गई।
दलीप सिंह कुंवर पुलिस अधीक्षक
