एकता और अखंडता के नारों के साथ तिरंगा यात्रा-टिहरी गढ़वाल

Share Now

कांग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के द्वारा बौराड़ी स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता के नारों के साथ तिरंगा यात्रा की शुरुआत की । तिरंगा यात्रा में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय जी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी जी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा जी के साथ सभी कांग्रेस जनों के द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए और तिरंगा यात्रा सुरु करते हुई 7 D बोराड़ी होते हुए गणेश चौक, कवर्ड मार्केट, साईं चौक , बौराड़ी बाजार होते हुए गांधी खादी उधोग भंडार के पास सभा में तब्दील होकर हुआ।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय ने कहा की आज कांग्रेस 136 वर्ष की हो गई है। पूरे विश्व में करोड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा से ओतप्रोत हैं ।कांग्रेस ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक हिंदुस्तान के दबे कुचले वर्ग से लेकर नौजवानों से लेकर माताओं बहनों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा आगे रही है । आज देश का किसान दर-दर की ठोकरें खा रहा है लेकिन वर्तमान सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रहा है। देश की सरकार सभी वर्गों को ठगने का काम कर रही है और उद्योगपति के घर भर रही है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने कहा कांग्रेस ने देश की आजादी में जंगलों में रहकर घास की रोटियां खाकर बरसाती पानी पीकर आजादी की लड़ाई में लोगों को हमेशा जगाने का काम किया तभी आज हमें आजाद भारत के रूप में देखने को मिला
साथ ही कहा कि देश का अन्नदाता ने इस कड़ाके की ठंड में अपना जीवन दांव पर लगा रखा है ।लेकिन केंद्र व राज्य सरकार की कुंभकरण की नींद नहीं खुल रही है ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने जनपद के काँग्रेसजनो ,कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा आज अब हम सब लोगों की जिम्मेदारी बढ़ गई है क्योंकि देश में आज फिरका परस्त ताकते अपना पैर पसार चुकी है। आज देश पर प्रदेश में ऐसी ताकत है जो इस देश के नौजवानों को कभी जाति के नाम पर कभी धर्म के नाम पर मंदिर मस्जिद के नाम पर अल्लाह और भगवान के नाम पर गुमराह कर बांटने का काम कर रही है ।जबकि कि देश के नौजवान के हाथों में रोजगार होना चाहिए माता और बहनों के सर का बोझ कम होना चाहिए बुजुर्गों को बढ़ी हुई पेंशन चाहिए गरीब और मजदूर को रोजगार गारंटी में ₹500 मजदूरी और 200 दिन का रोजगार मिलना चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विजय गुनसोला ओर नरेंद्र राणा ने कहा की भाजपा सरकार अब ज्यादा दिन नही चलेगी । भ्रष्टाचार की हर हदें पार कर चुके हैं ।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता नरेंद्र चंद रमोला ओर मुरारी लाल खण्डवाल ने कहा कि भाजपा के लोग कांग्रेस के द्वारा अर्जित देश की धन संपदा को बेचने का काम कर रहे हैं। और अच्छे दिनों का नारा दे रहे हैं ।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल ने कहा अंग्रेजों से माफी मांगने वाले लोग अंग्रेजी शासन के रहमो करम पर पलने वाले लोग आज देश की जनता से देशभक्ति का प्रमाण मांग रहे हैं ।और खुलेआम देश को बेचने का काम कर रहे हैं ।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा, चंबा नगर पालिका के अध्यक्ष सुमना रमोला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दर्शनी रावत ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विजय गुनसोला, शांति प्रसाद भट्ट ,नरेंद्र सिंह राणा, कुलदीप सिंह पवार, वरिष्ठ नेता महावीर प्रसाद उनियाल, आनंद सिंह बेलवाल, नरेंद्र चंद रमोला, ब्लाक प्रमुख प्रदीप चंद्र मौला ,मुरारीलाल खंडवाल, साहब सिंह सजवान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, लखबीर सिंह चौहान, एनएसयूआई के अध्यक्ष हरिओम भट्ट आदित्य शंकर खत्री आदर्श भट्ट , आदित्य भट्ट महिला कांग्रेस की कौशल्या पांडे, रजनी सजवान, मीना पुंडीर, रीता रावत ,विनीता भट्ट मंगाई दीदी खुशीलाल, मुर्तुजा बैग ,सरताज अली, अमित चमोली ,दीपक Bचमोली ,विक्रम तोपवाल, जमीर अहमद, सोनवीर सिंह सजवान, नरेंद्र सिंह रावत, नरेश पैनयूली, शक्ति प्रसाद जोशी ,प्रदीप सकलानी, किशोर मनदरवाल , प्रधान सिद्धि राम कुकरेती, सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!