महिलाओं के कपड़े फाड़े – गुप्त अंगो के साथ भी छेड़छाड़ – शिकायत के बाद भी सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नहीं की कार्यवाही, आरोप के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक से मिला पीड़ित परिवार

Share Now

पुलिस की बदसलूकी को लेकर मिले डीआईजी से

हल्द्वानी

हल्द्वानी 13 तारीख की शक्ति फार्म में एक दलित परिवार को पुलिस द्वारा महिला और बच्चों के मारपीट के मामले को लेकर उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के विरोध में आज भीम पार्टी हल्द्वानी के द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक के कार्यालय पर पुलिस की शिकायत को लेकर पीड़ित परिवार ने उधम सिंह नगर के शक्ति फार्म पुलिस की शिकायत की वही पीड़ित परिवार का आरोप है कि 13 तारीख को शक्ति फार्म पुलिस लगभग रात्रि के 10:00 बजे पांच पुलिसकर्मी हमारे घर में घुस गए जिनके साथ कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी उन लोगों ने महिलाओं के कपड़े फाड़े और पुरुषों को कमरे में बंद कर दिया पुलिसकर्मियों ने छोटे-छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ा वहीं पीड़ित ने बताया कि हमारे बार बार पूछने पर के आप लोग यहां क्यों आए हो तो पुलिस कर्मियों के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया और महिलाओं के गुप्त अंगो के साथ भी छेड़छाड़ की जिसकी शिकायत उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गई लेकिन पुलिस का मामला होने के कारण पुलिस अधिकारियों के द्वारा कोई भी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई जिसकी शिकायत देकर आज पीड़ित परिवार उप पुलिस महानिदेशक के आवास पर पहुंचा जहां पर उधम सिंह नगर के शक्ति फार्म पुलिस की शिकायत की वहीं पुलिस महानिदेशक मौके पर ना होने के कारण उनके PRO के द्वारा पीड़ित पीड़ित परिवार को इंसाफ का वादा किया गया है अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस का मामला है पुलिस किस प्रकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!