शहर के 11 व्यस्ततम चौराहों पर ट्रैफिक लाइट – प्रीति प्रियदर्शिनी, एसएसपी नैनीताल

Share Now

हल्द्वानी शहर में यातायात की व्यवस्था को दुरुस्त करने और लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए अब शहर के 11 व्यस्ततम चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एसएसपी ने यह शुरुआत की है। एसएसपी ने बताया कि ट्रैफिक लाइटों को लगाने के साथ ही लोगों को भी ट्रैफिक लाइटों को किस तरह फॉलो करें, इसके लिए भी जागरूक किया जाएगा। साथ ही शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करते हुए लोगों से बातचीत करके ट्रैफिक को व्यवस्थित करने का प्लान बनाया जा रहा है। जल्द ही अगले दो-तीन महीनों में ट्रैफिक लाइट लगने के बाद शहर पूरी तरह जाम मुक्त हो जाएगा।

प्रीति प्रियदर्शिनी, एसएसपी नैनीताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!