उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कि विदाई के बाद गंगोत्री मंदिर समिति और पंडा समाज ने पटाखे छोड़ कर अपनी ख़ुशी का इजहार किया |
सतेन्द्र सेमवाल
गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने उत्तरकाशी गंगा मंदिर धर्मशाला मैं पटाखे आतिशबाजी करके मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई का स्वागत करते हुए कहा कि पुरोहित समाज देवस्थानम बोर्ड बनाये जाने से खफा थे| तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि त्रिवेंद्र को चार धाम तीर्थ पुरोहितों का श्राप मिला है |
