त्रिवेणी घाट : माँ का श्राद्ध करने वाला युवक बहा – देवदूत बनकर प्रकट हुई पुलिस

Share Now

चौकी त्रिवेणी घाट, कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून

अपनी माँ का श्रद्ध करने आए युवक की गंगा मे बहने से जान संकट मे पड़ गई सूचना पर त्रिवेणी घाट से जल पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुचकर युवक की जान बचाई । युवक अकेले ही आया था ।

सोमवार सुबह 11:45 बजे चौकी त्रिवेणी घाट पर एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया है, जिस पर चौकी त्रिवेणी घाट पुलिस एवं जल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगा नदी में गए तो देखा कि एक व्यक्ति गंगा नदी में बह रहा था, जिस पर जल पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए लाइफ जैकेट पहनकर गंगा नदी में गए और उक्त बहते हुए व्यक्ति को गंगा नदी से सकुशल बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया गया, जिस पर उक्त व्यक्ति की जान बच गई। उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई तो बताया गया कि वह अपनी मां का श्राद्ध करने गंगा नदी पर आया था और श्राद्ध करते समय पैर फिसलने के कारण गंगा नदी में बह गया, वह अकेले ही आया था। उक्त व्यक्ति का नाम गणेश सिंह सांवत पुत्र डूबर सिंह सावत निवासी लोहाघाट, जिला चंपावत, उम्र 38 वर्ष है।

पुलिस की बचाव टीम मे 1-कॉन्स्टेबल 1389 राधेश्याम 2-कॉन्स्टेबल 05 तेज सिंह, चौकी त्रिवेणी घाट , 3-कॉन्स्टेबल अनिल जल पुलिस 4-विनोद सेमवाल गोताखोर सामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!