बीस सूत्रीय कार्यक्रम – चम्पावत प्रथम, हरिद्वार द्वितीय तथा जनपद पिथौरागढ़ तृतीय स्थान पर , इन जनपदों के डीएम और सीडीओ को उपाध्यक्ष द्वारा बधाई और प्रशस्ति पत्र – नरेश बंसल,उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति

Share Now

देहरादून , उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति नरेश बंसल ने बीस सूत्री कार्यक्रम में वर्ष 2019-20 में रैकिंग के अनुसार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जनपदों को दी बधाई ।
बीस सूत्री कार्यक्रम के राज्य स्तरीय , उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री स्तर) द्वारा बीस सूत्री कार्यक्रम में वर्ष 2019-20 में प्रबोधित रैकिंग कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अवगत कराया कि बीस सूत्री कार्यक्रम एक वृहद कार्यक्रम है। 25 मानक मदों के अनुसार विभाग द्वारा प्रकाशित किए गए रिपोर्ट के अनुसार जनपद चम्पावत प्रथम, जनपद हरिद्वार द्वितीय तथा जनपद पिथौरागढ़ तृतीय स्थान पर रहा है। इन जनपदों के जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी तथा कार्यक्रम से संबन्धित नोडल अधिकारियों के द्वारा किए गए अथक प्रयास के लिए उपाध्यक्ष द्वारा बधाई दी गयी है तथा इन जनपदों के जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी/जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तथा मण्डलायुक्तों को प्रशस्ति पत्र दिए जाने के निर्देश दिए गए। यद्यपि समग्र रूप से राज्य द्वारा 17 मदों में शत् प्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त कर ‘ए’ श्रेणी प्राप्त की है तथा 8 मदों में ‘बी’ श्रेणी प्राप्त की है। बीस सूत्री कार्यक्रम में जिन जनपदों का प्रदर्शन वित्तीय वर्ष में मानक के अनुसार नहीं रहा उनको भी आगामी वर्ष में शत् प्रतिशत मदों में ‘ए’ श्रेणी में लाने का अथक प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!