केदारनाथ धाम में हुक्का पीने पर दो युवकों का किया चालान

Share Now

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड पुलिस धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं मर्यादा बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। देवभूमि के धार्मिक स्थलों में आने वाले लोगों का पुलिस स्वागत कर रही है। लेकिन यहां पहुंचने के बाद धार्मिक स्थलों की शांति और मर्यादा भंग करने का प्रयास करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी कर रही है। ऐसा ही कुछ केदारनाथ धाम में पुलिस ने किया है।पुलिस ने धाम में दो युवाओं को हुक्का पीने पर पुलिस अधिनियम में चालान कर दिया है।

केदारनाथ धाम में केदारनाथ चौकी पुलिस को बीकानेर राजस्थान निवासी किशोर पुत्र दुर्गाराम और अनिल पुत्र रामेश्वर खुले में हुक्का पीते पाए गए। आशंका जताई जा रही थी कि ये युवक हुड़दंग भी कर सकते थे। लेकिन जब तक ऐसा करते केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस कर्मी अर्जुन सिंह रावत और दीपक जोशी ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों युवकों का 81 पुलिस अधिनियम में चालान किया। जबकि, सख्त हिदायत भी दी गई कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह का कृत्य किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किए जायेगे। रुद्रप्रयाग पुलिस ने धार्मिक एवं तीर्थ स्थल पर आने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर आकर यहां की मर्यादा एवं शांति को भंग ना करें.। यहां की पवित्रता एवं साफ-सफाई बनाएं रखें। किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!