– वैश्विक महामारी से जहां पूरा देश जूझ रहा है वहीं सरकार द्वारा कई स्कूल कॉलेज और होटलों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा हायर किया गया है तो वही उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में कोरोना महामारी से निपटने के लिए रुद्रपुर के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बनाए गए 300 बेड के अस्पताल को अभी तक स्वास्थ्य महकमा शुरू भी नहीं कर पाया है। जबकि 300 बेड का अस्पताल पिछले कई माह से बनकर तैयार है लेकिन डॉक्टरों की कमी के चलते अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। जिस कारण कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए उन्हें सरकारी अस्पताल के अलावा प्राइवेट होटल में रखना पड़ता है।
ऊधमसिंह नगर के डिप्टी सीएमओ डॉ अभिनाश खन्ना ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बनाए गए वार्ड को जल्द ही कोरोना मरीजों के इलाज के लिए शुरू कर दिया जाएगा और मेडिकल कॉलेज में बनाए गए वार्ड में डॉक्टरों की नियुक्ति भी जल्द कर दी जाएगी।
– डॉ० अभिनाश खन्ना — डिप्टी सीएमओ, ऊधमसिंहनगर
