जेसीबी ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल
रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर
ऊधमसिंहनगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमे एक सख्स की मौत हो गयी। जबकि बाईक में सवार महिला सहित 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को रुद्रपुर के निजी अस्पताल भर्ती किया है। मृतक अपनी पत्नी और पोते संग बेटी के घर सितारगंज जा रहे थे।
पुलभट्टा थाना क्षेत्र में उलटो साइड से आ रही एक जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमे बाइक चला रहे मंजीत सिंह की मौत हो गयी। जबकि बाइक में सवार उनकी पत्नी जसवंत और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मनजीत सिंह ग्राम कसमगंज बिलासपुर यूपी से सितारगंज अपनी बेटी के घर जा रहे थे। तभी पिपलिया चौराहे के पास गलत दिशा में आ रही जेसीबी ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे मंजीत सिंह की मौत हो गयी जबकि बाइक में सवार उसकी पत्नी जसवंत कौर ओर 6 वर्षीय पोता घायल हो गया। मौके पर पहुची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
किच्छा के सीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि घटना कल देर सायं की है। जिसमे एक जेसीबी द्वारा बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गयी जबकि एक महिला और बच्चा घायल हो गया था। मृतक के पीएम की कार्यवाही की जा रही है। मृतक के परिजनों द्वारा अब तक कोई भी तहरीर नही दी गयी है।
– सुरजीत कुमार — सीओ, किच्छा
