दिनेशपुर उधम सिंह नगर
उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र में लॉकडाउन का असर देखने को मिला। उत्तराखंड सरकार की गाईड लाईन के बाद कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लॉक डाउन की घोषणा की थी। जिसके चलते बीती रात से ही सड़कें सूनी नजर आने लगी थी । इस दौरान इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आए। वही पुलिस ने भी विभिन्न मार्गों पर गस्त करनी शुरू कर दी थी। इस दौरान बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगो को उनके घर में भेजना शुरू कर दिया और जानबूझकर covid कि गाइड लाइन का उलंघन करने बाले का चालान भी काटा गया ।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण दूसरे चरण में तेजी से फैल रहा है। जनपद उधम सिंह नगर भी इससे अछूता नहीं रहा है, लगातार कई मामले जनपद मुख्यालय में ही नहीं, ग्रामीण आँचल भी सामने आ चुके हैं। और कई लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई है। ऐसे में शासन ने 2 दिन पूर्व गाइडलाइन जारी की थी, कि रात्रि 10:30 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, लेकिन गत रात्रि से इसकी अवधि रात्रि 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे कर दी थी और प्रत्येक रविवार लॉक डाउन की घोषणा की थी। जिसके तहत आज पहले रविवार में संपूर्ण लॉकडाउन रहा और पूरा शहर सन्नाटे में रहा। शहर की व्यस्त गलियां सूनी नजर आई। वही सुभाष चौक, पुलिन बाबू चौक, दुर्गापुर चौक, श्मसान घाट चौक, काली नगर बाजार के रोड लगभग खाली नजर आए । वही यातायात भी काफी कम नजर आया। वही इससे पहले लॉकडाउन में लोग अपने घरों में नजर आए। उससे प्रतीत होता है कि लोग अब कोरोना के प्रति खौफजदा नजर आ रहे हैं और नियम तथा कानून का पालन करते हुए जल्द ही इससे निजात पाना चाहते हैं। वही पुलिस कानून की उलंघन करने बाले का चालान करते हुए उन्हें घर जाने की हिदायत दी। इस दौरान थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने सभी से घर मे रहने की अपील की।
