उधम सिंह नगर – अस्पताल के नलो टोंटों खोलकर बेचने जा रहा था टोंटी चोर – सुरक्षा कर्मी ने रोका तो तान दी हंसिया

Share Now

जिला अस्पताल से टोंटी चोर कर भाग रहा था चोर

रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर|

अब पेट की जरूरत कहे या महंगे शौक , काम नहीं मिलने के बहाने बनाने वाले चोरी चकारी को रोजगार का साधन बनाने लगे तो समाज की स्थिति को समझा जा सकता है | खास कर जब सुरक्षा कर्मी ने जांच के लिए रोका तो धारदार हथियार हंसिया दिखाकर डराने का प्रयास किया गया, बाद मे आधे दर्जन लोगो ने घेर कर पकड़ा तो पता चला अस्पताल की सभी नलो की टोंटी खोलकर बेचने जा रहा था |

ऊधमसिंहनगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में एक चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। युवक द्वारा दिनदहाड़े जिला अस्पताल में घुसकर पानी की टोटियां खोल ली गई जैसे ही युवक पानी की टोंटियों को लेकर गेट से बाहर जा रहा था कि गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने युवक के संदिग्ध होने पर युवक को रोकने की कोशिश की जैसे ही सुरक्षा कर्मी द्वारा युवक को रोका गया तो युवक ने दौड़ लगा दी। उसके बाद सुरक्षाकर्मी ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर युवक को पकड़ा तो युवक के पास से एक थैला मिला जिसमें जिला अस्पताल की टंकियों से खोली गई टोटियां बरामद हुई जिसके बाद मामले की सूचना सिडकुल चौकी पुलिस को दी गई सिडकुल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

सुरक्षाकर्मी जिला अस्पताल रुद्रपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!