यूकेडी ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, दायित्वों के साथ नसीहत भी दी

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष महामंत्री संगठन मंत्री और संयुक्त मंत्री आदि पदों पर नए नामों की भी घोषणा की है। इसके अलावा केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने सभी को आदेशित किया कि उत्तराखंड क्रांति दल कि संगठन का अगर कोई भी सदस्य बिना अनुमति तथा बिना सूचना के सोशल मीडिया पर पार्टी अथवा पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई भी बयान देता है तो उस सदस्य को तुरंत प्रभाव से पद मुक्त कर दिया जाएगा तथा गंभीर मामलों में निष्कासन की कार्यवाही भी की जा सकती है। यह नियम दल के सभी साधारण सदस्यों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों पर भी लागू माना जाएगा।
कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वोच्च सलाहकार समिति में शिवानंद चमोली, दिनेश कुमार बडोला, गीता बिष्ट, रविंद्र वशिष्ठ, बलवीर चैधरी, डीडी शर्मा, सुरेंद्र लाल सेमवाल को शामिल किया गया है। केंद्रीय उपाध्यक्ष इंदर सिंह मनराल, देवेंद्र करणवाल, आनंद सिलवाना, राकेश सेमवाल, भोपाल सिंह गोसाईं को बनाया गया है। केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली, रमा चैहान, रेखा मियां, सुरेश व्यास, प्रताप कुंवर को बनाया गया है।
केंद्रीय संगठन मंत्री विष्णु कांत शुक्ला, केंद्र पाल तोपाल, पान सिंह रावत, राजेश्वरी रावत, उत्तम सिंह रावत व शकुंतला रावत को बनाया गया है।
केंद्रीय मंत्री सुबोध नौटियाल, राकेश सती, डॉ यूएस मलिक को बनाया गया है। केंद्रीय संयुक्त मंत्री दअर्जुन सिंह रावत, एनडी तिवारी को बनाया गया है। केंद्रीय प्रचार मंत्री सर्वेश्वर पुरोहित, जितेन सिंह, दयाल कोली को बनाया गया है। किसान प्रकोष्ठ में नंदलाल कम्बोज को जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!