एक ओर 21वें राज्य स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश भर मे कार्यक्रम आयोजित किए गए वही यूकेडी ने प्रदेश भर मे सरकार कि नाकामियो और स्थानीय मुद्दो को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया | इसी कड़ी मे कोदद्वार मे राज्य आंदोलनकरियों के साथ यूकेडी ने विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया | उत्तराखंड क्रान्तिदल के कार्यक्रताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। उत्तराखंड क्रांतिदल के कोटद्वार जिला प्रभारी महेंद्र रावत ने प्रदेश सरकार पर राज्य आंदोलनकारीयो की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मे सूबे के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोटद्वार मे ही निगम के अस्तित्व मे आने से पूर्व घोषण की थी कि आने वाले 10 वर्षो तक कोई टैक्स जनता से नहीं लिया जाएगा | जबकि निगम के टैक्स के साथ जिला विकास प्राधिकरण का डबल टैक्स लोगो को देना पड़ रहा है | इसके अलावा राज्य अनोद्लंकारियों के लिए सरकार ने कोई भी ठोस नीति नहीं बनाई है यहा तक कि उनके चिन्हिकरण का काम भी पूरा नहीं हो सका है |
