केंद्रीय मंत्री भट्ट ने हल्द्वानी रकसिया नाले का किया निरीक्षण

Share Now

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को रकसिया नाले का निरीक्षण किया, रकसिया नाले ने इस बार हल्द्वानी में काफी तबाही मचाई जिसको देखते हुए अजय भट्ट ने एसडीएम, सिचाई विभाग के अधिकारियों से रकसिया नाले के बारे में जानकारी ली। अजय भट्ट ने कहा कि नाले के तेज बहाव की दृष्टि से तत्काल सुरक्षात्मक कार्य किया जाना आवश्यक हैं।
नाले के तेज बहाव को देखते हुए आबादी के किनारे कटाव वाली जगह पर प्रोटेक्शन वर्क पर प्लान किया जा रहा है जिससे कटाव को रोका जा सके और पानी का रुख आबादी की तरफ कम से कम हो, फिलहाल नाले का बहाव कम है जिसको देखते हुए डी सेलटिंग का काम कराया जा रहा है, बरसात का मौसम निकल जाने के बाद नाले पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रोटेक्शन वर्क शुरू करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!