यूएस नगर – सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला – ताबड़ तोड़ गोलियों की बौछार, एक करोड़ की फिरौती की मांग

Share Now

फायरिंग, एक करोड़ फिरौती की मांग

रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर

– रुद्रपुर के गल्ला मंडी में मंगलवार की देर रात अचानक गोलियों की ताबड़तोड़ से हड़कंप मच गया। अचानक से बदमाशो ने रुद्रपुर की गल्ला मंडी स्तिथ गुरुनानक टायर पर ताबड़तोड़ गोलिया बरसानी शुरू कर दी.. हालांकि फायरिंग में किसी की जानमाल की हानि नहीं हुई.. लेकिन फायरिंग की इस घटना से आसपास में दहशत का माहोल फ़ैल गया .. मौके पर पहुची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी .. सूचना पर जिले के एसएसपी भी मौका मुआयना करने पहुच गए एसएसपी ने मामले की जांच के लिए टीम भी गठित कर दी है। साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी और मोबाइल रिकार्ड्स को भी खंगाल रही है। गुरुनानक टायर्स के स्वामी ने पुलिस को बताया की उनके फ़ोन पर गैंगस्टर लारेन्स विश्नोई के नाम पर एक करोड़ की फिरोती मांगी गई है .. गैंगस्टर लारेन्स विश्नोई पंजाब और हरियाणा सहित राजस्थान में अपनी दहशत फैला चुका है। पुलिस गम्भीरता से मामले की जाँच में जुट गई है क्यूँकि गैंगस्टर लारेन्स विश्नोई वही बदमाश है जिसने फ़िल्म स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

दलीप सिंह कुंवर — एसएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!