उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह ने दिल्ली में डाला डेरा – चुनाव को लेकर आलाकमान से चर्चा

Share Now

दिल्ली, दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

विश्व पर्यावरण दिवस पर देहरादून और राजधानी दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन के प्रांगण में रूद्राक्ष का पौधा लगाया तथा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

उन्होंने राज्य में कोविड-19 की स्थिति से अमित  शाह को अवगत कराया और आगे की रणनीति पर चर्चा की। राज्य में कोविड-19 के मामलों में पिछले दिनों में कमी आयी है।

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री रविवार को कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और राज्य के विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक वह भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे ,

मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा ऐसे समय हुआ है जब भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने अगले साल के शुरुआती महीनों में उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक बुलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!