उत्तरकाशी – 01 किग्रा 05 ग्राम अवैध चरस के साथ गुरुदेव गिरफ्तार – एसपी ने दिया एक हजार इनाम

Share Now

पूरे देश और प्रदेश मे नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस के अभियान के बावजूद नशे के सौदागरो पर लगाम नहीं लग पा रही है, जिसके पीछे दो कारण प्रमुख रूप से बताए जा रहे है एक या तो पुलिस सिर्फ छोटी मछलियो तक ही पहुच पा रही है या लोगो ने नशे को रोजगार का साधन बना लिया है , दोनों ही स्थिति देश और प्रदेश के स्वास्थय के लिए उचित नहीं काही जा सकती

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी बड़कोट महोदय के पर्यवेक्षण मे गत रात्रि में थाना बड़कोट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान दोबाटा के पास से गुरुदेव सिंह पुत्र प्रेम सिहं निवासी वार्ड नं0 01 नगर पालिका बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी उम्र 31 वर्ष को 01 किग्रा 05 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना बड़कोट पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

बरामद माल- 01 किग्रा 05 ग्राम अवैध चरस

नाम पता अभियुक्त- गुरुदेव सिंह पुत्र प्रेम सिहं निवासी वार्ड नं0 01 नगर पालिका बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी उम्र 31वर्ष।

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1- उप0नि0 बलवीर सिंह- थाना बड़कोट
2- कानि0 जयदेव सिंह- थाना बड़कोट
3- कानि0 भुवनेश राणा- थाना बड़कोट
4- एस0ओ0जी0उत्तरकाशी।

श्री पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये उत्साहवर्धन हेतु टीम को 1000 रु0/- के नगद पुरुस्कार की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!