उत्तरकाशी : जामीन के फर्जी पेपर दे कर हड़प लिए 11 लाख – एक गिरफ्तार

Share Now

जामीन के फर्जी रजिस्ट्री पेपर तैयार कर कर्ब 11 लाख हड़पने के मामले मे एफ आई आर के बाद उत्तरकाशी पुलिस ने  धोखाधड़ी के मामले में उत्तरकाशी धनारी के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी फरार है । 

20 दिसंबर  को प्रमोद सिंह पुत्र श्री अमर सिंह निवासी ग्राम कल्याणी तहसील डुण्डा उत्तरकाशी द्वारा थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर आकर एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि गणेश प्रसाद निवासी ग्राम पैणी भवान पट्टी धनारी उत्तरकाशी व आनन्द सिंह राणा निवासी अज्ञात के द्वारा मुझे जमीन बेचने के नाम कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मुझसे 11 लाख 22 हजार रुपये हड़प लिए गये हैं, पैंसे वापस मांगने पर मेरे साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 420/406/467/468/471/120(B)/504/506 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया

कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एस0ओ0जी0 एवं मामले की जांच कर रहे उ0नि0 सतवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रकरण में विवेचनात्मक कार्यवाही एवं साक्ष्य के आधार पर अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त गणेश प्रसाद को कल दिनांक 05.04.2022 देहरादून से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है,
गिरफ्तार अभियुक्त- गणेश प्रसाद नौटियाल पुत्र श्री गोपाल राम नौटियाल निवासी ग्राम पैणी भवान धनारी तह0 डुण्डा उत्तरकाशी उम्र-37 वर्ष, हाल निवास शमशेर गढ बालावाला देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!