उत्तरकाशी : एक अकेला थक जायेगा मिलकर साथ निभाना – बडकोट में ABVP की मुहिम

Share Now

“साथी हाथ बढ़ाना – एक अकेला थक जायेगा मिलकर साथ निभाना “

उत्तरकाशी जिले के बडकोट में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् के कार्यकर्ता इस स्लोगन के साथ महामारी के इस दौर में प्रशासन के साथ मिलकर सेवा देने में जुटे है | पुलिस के साथ कानून व्यवस्था बनाने का कम हो या covid टीम के साथ गाव गाव जाकर दवा वितरण अथवा संक्रमित मरीज को अस्पताल पहुचाने का काम ABVP के कार्यकर्ता पिछले चार सप्ताह से सेवा भाव से बिना रुके बिना थके सेवा में लगे है | इंसानों के साथ बेजुबान पशुओ के भोजन की भी चिंता करते है और उनके लिए भोजन पानी की व्यवस्था में जुटे है |

कोरोना की जब से दूसरी लहर सुरु होने के बाद से  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बड़कोट इकाई के कार्यकर्ता इस कोरोना काल (Covid-19) में पिछले 24 दिनों से निरंतर सेवा कार्य में जुटे हैं | सेवा परमो धर्म के स्लोगन के साथ  विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गांव गाव तक पहुच रहे है |

महामारी के दौरान मास्क वितरण का काम हो अथवा पशु – पक्षियों के लिए दाना पानी ABVP के युवा  अपने घरों के बाहर सड़क के पास और घर छतो में पानी और दाना रख रहे हैं |

साथ ही विद्यार्थी परिषद के कुछ ऐसे कार्यकर्ता भी है जो अपनी जान की परवाह न करते हुए दुसरे प्रदेशो से वापस अपने घर गाव को लौटे है और कोरोना संक्रमित है शासन प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए सेवा कार्य में जुटे हैं | इसके अलावा पुलिस के साथ व्यवस्था बनाने में भी अपना योगदान दे रहे है |  बाजारों में ज्यादा भीड़ बढ़ने पर  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना,  बैंक, चौराहा आदि स्थान पर पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी बड़कोट के निर्देशानुसार covid सेंटर में जो covid मरीज हैं उनको किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर उनकी सेवा कर रहे हैं, covid सेंटर में ऑक्सीजन सिलेंडर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का कार्य भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ कर रहे हैं।

इतना ही नहीं बल्कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इस समय बाजार में जो बेजुबान  पशु है उनके लिए चारे की व्यवस्था भी कर रहे हैं।

इसके बाद मिशन आरोग्य करके गांव गांव तक covid किट  पहुंचाने का कार्य thermal scanning, oximeter से टेंपरेचर, oxygen level  ले रहे हैं इसके साथ ही एबीवीपी बड़कोट इकाई के कार्यकर्ताओं ने अपने हेल्पलाइन नंबर सोशल मीडिया में जारी किए हुए हैं जिस किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जरूरत हो जैसे कि दवाई राशन और अन्य आवश्यक सेवा हेतु अपने घर से ही संपर्क कर सकते है और आपको घर पर ही आकर के एबीवीपी के कार्यकर्ता सेवा देंगे।।

 इस कार्य हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग सह संयोजक टिहरी उत्तरकाशी यमुना घाटी पुरोला तरवीन राणा ,

एबीवीपी कार्यकर्ता  गौतम, अंकुश राणा, नितिन चौहान, आशीष पंवार, विकास चौहान, रोहित रावत

छात्रा मनीषा राणा, कुसुम रावत, रेखा रावत, रक्षा राणा

हेल्पलाइन नंबर -।         Tarveen rana 8449748545

Ankush rana 7895731792

आशीष पंवार

7302023138

नितिन चौहान

7088722868

विकास चौहान

+919027682353

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!