उत्तरकाशी – शौक पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखते किशोर – आपने चेक किया ?

Share Now

उत्तरकाशी में अपराध होने कि सूचना के कुछ घंट बाद ही 03 किशोरों को तेखला पुल के पास से पुलिस संरक्षण में लिया गया साथ ही उनके कब्जे से चोरी हुआ माल बरामद किया गया उक्त किशोरों का थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर दिनांक 25.01.2021 को पंजीकृत चोरी के अभियोग 14/21 धारा 457/380/411 भादवि में भी संलिप्त होना पाया गया उक्त मामले से सम्बन्धी माल को भी उनके कब्जे से बरामद किया गया।

अपने घर परिवार और बच्चो के लिए आप दिन रात मेहनत कर रहे है क्या उनके लिए कभी समय निकाला है? ऐसा न हो कही देर न हो जाय | दरअसल नयी पीढ़ी नए दौर में कुछ हटकर ही चलाना चाहती है|  इसी  दौड़ में गलत संगत के असर में वे कब अपराध की  दुनिया का रुख कर ले पता ही नहीं चलता और जब आपकी नजर में आते है तब तक देर हो चुकी होती है , और आपके सपने चूर चूर हो चुके होते है इसलिए समय रहते समय निकलिए और सतर्क रहिये |

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में ऐसे  ही मामले इन दिनों तेजी से बढ़ रहे है| ताजा  मामले में उत्तरकाशी पुलिस ने तीन किशोरों को चोरो के माल के साथ पुलिस संरक्षण में लिया | किशोर नगर के सभ्रांत परिवारों से है और अच्छे प्राईवेट स्कूल हाई स्कूल और इंटर कॉलेज में पढ़ रहे है | अपने निजी शौक पूरा करने के लिए राशन कि दुकान से चाय पत्ती, गोल्डन, बीडी, नमकीन, दिलबाग चिल्ली सौस, आचार, कोल्ड ड्रिंक, रियल जूस के साथ निकोन कैमरे, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड पर हाथ साफ़ किया | उप निरिक्षक रमन  बिष्ट द्वारा बड़ी सूझ बुझ से इस मामले का अनवारण करने पर पुलिस कप्तान उत्तरकाशी मणिकांत मिश्र द्वारा पुलिस टीम को 2500 रु का पुरुस्कार देने कि घोषणा कि गयी |

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1-उ0नि0 रमन बिष्ट- कोतवाली उत्तरकाशी

2-कानि0 नीरज रावत कोतवाली उत्तरकाशी

3-कानि0 सुनील मैठाणी –कोतवाली उत्तरकाशी

4-कानि0 मनीष कुमार- कोतवाली उत्तरकाशी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!