उत्तरकाशी : फ़्रौड महिला मित्र पर ढाई लाख लूटा बैठा यवक – इंडियन रुपये से डालर खरीदने की थी चाहत

Share Now

नशे के खिलाफ अभियान मे झंडे गाड़ने के बाद उत्तरकाशी पुलिस के हाथ अपराधियो के पीछे अब विदेश तक पहुच गए है | आईटी एक्ट और ऑनलाइन ठगी के मामले मे विदेशी ठगो को गिरफ्तार करना काफी मुस्किल  काम माना जाता है | करोब 10 वर्ष पहले देहारादून पुलिस ने ऐसे ही एक मामले मे सफलता पायी थी | पहाड़ की पुलिस के इस सफल अभियान पर डीआईजी नीरू गर्ग ने खुस होकर 5 हजार रु का इनाम पुलिस टीम को देने की घोषणा की है |\

व्यापार से धन कमाने कि बात तो समझ आती है पर पैसे से पैसा खरीदने की चर्चा से  उत्तरकाशी पुलिस हैरान है | विदेशी मित्र के द्वारा भेजे गए पार्सेल मे 85 लाख के डालर और कई कीमती गिफ्ट होने का झांसा देकर उत्तरकाशी के अभिषेक से एक विदेशी ने ढाई लाख रु कि ठगी कर ली |इस  विदेशी से अभिषेक राणा  की हैंग आउट पर पहले भी कई बार बात हो चुकी थी और दोनों वर्चुअल मित्र भी  बन गए थे | इसी मित्र द्वारा भेजे गए पार्सल को छुड़ाने के नाम पर एक अन्य महिला ने  खुद को एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी बताकर ठगी कर डाली |

मायी के महीने मे थाना कोतवाली मे दी गयी अपनी शिकायत मे उत्तरकाशी निवासी अभिषेक राणा ने बताया कि सोश्ल मीडिया प्लैटफ़ार्म पर एक विदेशी फ्रेंड ने उसे बताया कि उसका एक पार्सेल आने वाला है जो सवय विदेश मे होने के चलते नहीं ले सकता है लिहाजा आप दोस्त होने के नाते उसे छुड़ा लेने का अनुरोध किया  | कुछ समय बाद एक महिला का फोन आता है जो खुद को एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी बताती है , ने बताया कि पार्सेल मे लाखो के डौलर और महंगी गिफ्ट आइटम है | महिला की चिकनी चुपड़ी बाते सुनकर अभिषेक झांसे मे आ गया और मोटा कमाने के चक्कर मे  थोड़ा थोड़ा करके अपने ढाई लाख रु लूटा बैठा |

शिकायत के बाद उत्तरकाशी पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने थाना पुलिस और एसओजी कि टीम बनाकर जांच के लिए भेजा | गहन जांच लोकेसन और सीडीआर विश्लेषण के बाद 8 जुलाई को  दो अभियुक्तों  01- अवी थियोफिलस मारो पुत्र अवी व 02- जेनत छेत्री पुत्री स्व0 पीटर छेत्री(दोनो अभियुक्त पति पत्नी हैं) को दिल्ली वसन्त बिहार थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर उत्तरकाशी लाया गया है |

पुछताछ मे अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि महिला अभियुक्त स्यवं को एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी बताकर लोगों फोन करती है और पार्सल में डॉलर व महगें समान होने की बात बताकर  कस्टम ड्यूटी अथवा मनी लॉन्ड्रिग का झांसा देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर पैसे ठगते हैं|  इनके द्वारा दूसरे लोगों की आईडी पर फेक सिमकार्ड खरीदकर कस्टमर से बात की जाती है। पुछताछ के आधार पर अभियोग मे धारा 120(B) भादवि की बढोतरी की गयी, मालूमात करने पर पता चला कि उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना देगलुर, जिला नांदेड महाराष्ट्र में धोखाधड़ी के मामला मु0अ0सं0 312/18 धारा 420,354(D),34 भादवि, 66(D) IT Act व 14(A) विदेशी व्यक्ति अधि0 1946 पंजीकृत है, जिसमे अभि0 मारो 08 माह जेल मे भी रह चुका है, अभियुक्ता जेनत छेत्री मामले में वर्ष 2019 से फरार चल रही है। अभियुक्तो का और अधिक आपराधिक इतिहास मालूम किया जा रहा है। अभियुक्तों से

1-लैपटॉप- 02

2- मोबाइल- 06

3- सिमकार्ड-11

4- हार्डडिस्क- 02

5-पेनड्रइव- 02

बरामद किए गए है |

घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, श्रीमती नीरू गर्ग द्वारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को 5000 रु0 के पुरस्कार देने की घोषणा की गई है |

गिरफ्तारी मे सामिल  पुलिस टीमः

1- श्री विनोद थपलियाल- थानाध्यक्ष कोतवाली उत्तरकाशी

2- उ0नि0 रमन बिष्ट- कोतवाली उत्तरकाशी

3- उ0नि0 मनीषा नेगी- कोतवाली उत्तरकाशी

4- कानि0 नरेन्द्र पुरी- कोतवाली उत्तरकाशी

5- कानि0 माजिद खान- कोतवाली उत्तरकाशी

6- कानि0 ओसाफ खान- एसओजी उत्तरकाशी

7- कानि0 सुनील राणा- एसओजी उत्तरकाशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!