उत्तरकाशी : सावधान ऊपरवाले की ही नहीं, डीएम की नजर मे है आपकी एक -एक हरकत : गंगोत्री – यमनोत्री पर सीसी टीवी से निगरानी

Share Now

बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की तर्ज पर यात्री और और पर्यटक भले ही गंगोत्री और यमुनोत्री मे न पहुचे पर धाम की मोनिटेरींग ऊई तर्ज पर सुरू हो गयी है |     

केदारनाथ धाम की तर्ज पर जनपद उत्तरकाशी के दोनों धाम यमुनोत्री व गंगोत्री सीसीटीवी कैमरों से जुड़ गए है। दोनों धाम से सजीव फुटेज मिलती रहेगी। जिसकी नियमित लाइव मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के जिला कार्यालय व आपदा प्रबंधन से हो रही है।

      जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने कहा कि आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील जिला उत्तरकाशी के दोनों धामों में 13 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए है। ताकि आपदा के दौरान गंगा एवं यमुना नदी का जलस्तर पर नजर रखी जा सके। साथ ही दोनों धाम में किये जा रहे पुनः निर्माण के कार्यों की भी लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। यमुनोत्री धाम में चार व गंगोत्री धाम में 9 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। सभी की अलग – अलग सजीव फुटेज देखने को मिल रही है।

गौरतलब  है कि हिन्दुओ के पवित्र तीर्थ स्थल उत्तराखंड के चार धाम मे प्रमुख गंगोत्री और यमनोत्री मे कुछ लोग धर्म की  आड़ लेकर श्रद्धालुओ के भेष मे प्रवेश करते है और आस्था के खिलाफ काम करते है,  ऐसे मे गंगा नदी के जल स्तर और आपदा प्रबंधन के साथ अपराधियो कि  एक -एक हरकत पर भी जिला मुख्यालय से ही नजर रखी जा सकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!