उत्तरकाशी में बतोर पुलिस कप्तान ज्वाइन करने के तीन महीने के भीतर ही आईपीएस मणिकांत मिश्रा ने अपनी सूझ बुझ और विवेक से जो थाना प्रभारियो का चयन किया उसके परिणाम सामने दिखने लगे है | जनवरी 21 से अभी तक तीन महीने में ही अब तक अवैध नशीले कारोबार करने वालो के खिलाफ 11 मामले दर्ज किये गए जिसमे 7 मामले सिर्फ स्मैक के है जिसमे अभी तक 100 ग्राम अवैध स्मैक और 4 मामलो में तीन किलो 764 ग्राम अवैध चरस बरामद की जा चुकी है |

धार्मिक नगरी उत्तरकाशी के युवाओ की रगों में नशे का जहर भरने वाले तस्कर शिवांस गर्ग को होली के मौके पर गिरफ्तार कर उत्तरकाशी पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, हैरानी कि बार ये है कि गिरफ्तार युवक अभी 22 साल का है और बरेली से स्मैक सप्लाई कर बड़ी तादाद में उत्तरकाशी की नयी पीढ़ी को स्मैक के काले कारोबार में सामिल कर चूका है | शिवम् गर्ग शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में उत्तरकाशी कोतवाली अंतर्गत तिलोथ सेरा में निवास कर रहा था | वही दूसरा आरोपी अमरीश भट्ट पुत्र किशन दत्त भट्ट शिरोर नैताला निवासी था जो वर्तमान में जोशियाड़ा में निवास कर रहा था | खबर मिलते ही आसपास के जागरूक नागरिको और महिला संगठन ने ऐसे लोगो का सामाजिक बहिस्कार कर पुलिस की कार्यवाही पर उनका फुल माला पहनाकर स्वागत किया |
हत्या या हत्या का प्रयास को अभी तक आईपीसी की सभी धाराओ में से संगीन माना जाता है किन्तु एक ऐसा भी अपराध है जिसमे इसनान को तिल तिल कर मरने के लिय तैयार किया जाता है और उस अपराध का नाम है ड्रग्स सप्लाई |
समाज में एकाकी परिवार और बच्चो को समय न देने के कारन नयी पीढ़ी में स्मैक का नशा लेने कि प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है | घर परिवार को इसका आभास तब होता है जब बच्चा इसमें पूरी तरह से लिप्त हो चूका होता है | इस दौरान कई बार चौंकाने वाले मामले भी सामने आये है | शिव नगरी उत्तरकाशी में अब नौजवान किशोरो के साथ अब किशोरिया भी नशे के इस कारोबार में लिप्त हो चुकी है | कई बार घर परिवार के लोग झूठे मान सम्मान के खातिर इस बात को छुपाने में अपनी बेहतरी समझते है| लेकिन इस बार उत्तरकाशी के जागरूक समाज के साथ महिला संगठनो ने भी आगे आकार न सिर्फ पुलिस टीम को फुल माला पहना कर सम्मानित किया बल्कि आगे भी नशे के कारोबारियों की जानकारी साझा करने का भरोषा दिलाया | पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने बताया कि भले कि नशे के कारोबार चलने वाले इस बड़े तस्कर कि गिरफ्तारी पर पुलिस फुले नहीं समां रही है किन्तु हकीकत ये है कि बिना जनता के सहयोग के ऐसे कार्यो को अंजाम देना संभव नहीं है उन्होंने बताया की ऐसे समय में जब बड़ाई तादाद में पुलिस फ़ोर्स हरिद्वार कुंभ मेले में गयी हुई है और होली का त्यौहार है ऐसे में पिछले एक महीने से पुलिस कर्मियी की मेहनत और सुझबुझ से नशे के इस बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है इससे उत्तरकाशी में स्मैक के तस्करों की कमर तो टूट ही गयी है |
पुलिस कप्तान ने बताया कि अगर आपका बच्चा अकेले अकेल रहने लगा है डर कर और अक्सर सर झुकाए डरा सहमा सा रहता है तो उसकी गतिविधियों पर नजर रखे यदि बच्चा स्मैक का आदि हो चूका है तो उसे मारने पीटने कि बजाय नशा मुक्ति केंद्र में लाये | उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि अपने बच्चे को नशे कि लत से मुक्ति दिलाना चाह्ता है और इसके लिए उसके पास पैसे नहीं है तो वे आइल लिए निशुल्क व्यवस्था करवा सकते है |
