उत्तरकाशी : दवा भी तुम दुआ भी तुम – पुलिस के मिशन से महामारी के पीडितो को मिल रहा हौंसला

Share Now

उत्तरकाशी

covid महामारी में कर्फ्यू के दौरान पिछली बार कि तुलना में इस बार खाकी कुछ अलग  अंदाज में नजर आ रही है | कुम्हार के घड़े कि तरह गाइड लाइन का पालन करने के लिए हथोड़े का इस्तेमाल तो जरुरतमंदो के लिए प्यार के हाथ का सहारा | यही सब चलता रहा तो आम लोग खुद कानून का सम्मान करेंगे और सेना कि तरह उनके हाथ अब पुलिस को   भी सैलूट के लिए उठने लगे है|

एस0ओ0 मोरी ने बीमार के पिता की फरियाद पर देहरादून से दवाई उपवब्ध करायीः

व्यक्ति द्वारा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, मणिकान्त मिश्रा के निर्देशानुसार कोविडकाल के दौरान उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘मिशन हौसला’ के तहत बुजुर्ग, गरीब, बीमार एवं असहाय लोगों के प्रति पुलिस का मानवीय रुख लगातार बरकरार है, ग्राम कुमनायी थाना मोरी निवासी, प्रहलाद सिंह द्वारा थानाध्यक्ष मोरी को सूचना दी गयी कि “उनके बेटे  की दवाई देहरादून महंत इंद्रेश हॉस्पिटल से चल रही है आजकल दवाई खत्म हो गयी है, जिस कारण उसकी तबियत बिगड़ती जा रही है, उन्हे कोविड़ कर्फ्यू के चलते दवाई मंगाने मे दिक्कतें आ रही हैं,”  एस0ओ0 मोरी श्री दीनदयाल रावत द्वारा मानवता का परिचय देते हुये संमन्वय स्थापित कर देहरादून से  दवाई मंगवाकर आज 21 मई  को उनके परिजन को दी गयी, उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!