उत्तरकाशी जिले में छोटी सरकार बीडीसी के सदन पर डीएम के मौजूद न होने को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए सदन से ही दूरभाष पर डीएम से बातचीत की और उन्हें जिले ने नए होने के कारन bdc कि बैठकों में सामिल होने का सुझाव दिया जिस पर अमल करते हुए डीएम उत्तरकाशी ने अगले ही दिन शनिवार को नौगाव ब्लोक की बैठक में सामिल होकर जन प्रतिनिधियो की इस शिकायत को दूर कर दिया | जिसके बाद अध्यक्ष जिला पंचायत ने भी डीएम के इस कदम की तारीफ करते हुए उन्हें जनता से जुड़े मुद्दों पर आगे भी सहयोग की उम्मीद जताई है |
दरअसल चिन्यालीसौड की BDC में दयित्वाधारी राज्य मंत्री जगवीर भंडारी कि मौजूदगी में नाराज जिला पंचायत सदस्य अपन आसन छोड़ जमीन पर बैठ गए थे | नाराज सदस्यों का कहना था कि सदन की गरिमा का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा हैं और पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव पर कोई कार्यवाही अमल में नहीं लायी जा रही है | जिसके बाद बैठक में मौजूद दयित्वाधारी मंत्री जगवीर भंडारी ने अधिकारियो के सज्ञान में यह बात डालने का भरोसा जताया वही जिला पंचायत अध्याक्ष दीपक बिजल्वान ने सदन से ही डीएम उत्तरकाशी mayur dixit को फोन पर PMGSY से सम्बंधित मामलो पर जानकारी ली साथ ही दिएम को भी BDC बैठकों में मौजूद रहने का परामर्श दिया | बैठक से बाद पत्रकारो से बात करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने पंचायत एक्ट के सही अनुपालन नहीं होने को लेकर कई सवाल खड़े किये | उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे तो उन्हें जमीन कि हकीकत का ज्ञान कहा से होगा ?
अध्यक्ष के परामर्श का सम्मान करते हुए डीएम उत्तरकाशी अगले दिन शनिवार को नौगाव ब्लोक की बीडीसी में सामिल हुए , जिसके बाद अध्यक्ष ने भी डीएम का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनता से जुड़े मुद्दों के लिए सहयोग की अपील की
