उत्तरकाशी – जिला योजना के लिए डीपीसी मेम्बर का चुनाव सम्पन्न – किसका चला सिक्का ?

Share Now
 जिला योजना समिति सामान्य निर्वाचन की मतगणना पुलिस बल की कड़ी निगरानी व विडियो रिकार्डिंग के साथ  सम्पन हुयी। मतगणना सांय 3.30 बजे से प्रारंभ हुयी व कार्य समाप्ति तक चली। उल्लेखनीय है कि जिला नियोजन समिति के लिए आज प्रातः 8 बजे से ही मतदान शुरू हो गए थे। 

जिला नियोजन समिति में नगर पालिका परिषद बड़कोट जिसमें नगर पंचायत नौगांव,नगर पंचायत पुरोला से विजयपाल सिंह व नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट से देवराज सिंह बिष्ट, नगर पालिका
चिन्यालीसौड़ से शशि प्रकाश निर्वाचित हुएl वहीं जिला पंचायत सदस्यों में अनीता देवी, अरुण सिंह, आनंद राणा, चंदन सिंह पंवार, दलवीर सिंह, पवन सिंह, प्रदीप भट्ट, प्रदीप कैन्तुरा, मीनू रावत, सुंदरलाल, हाकम सिंह, लक्ष्मी, जयमाला, सरिता निर्वाचित हुये l

   सभी निर्वाचित सदस्यों को जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी(जिला योजना) श्री मयूर दीक्षित ने प्रमाण पत्र वितरित किए  तथा निर्वाचित सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

 इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, परियोजना निदेशक संजय सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान बीसी डोगरा, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय यश पाल कपूर  सहित अन्य निर्वाचन अधिकारी मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!