उत्तरकाशी जिले कि पुरोला विधानसभा में अनुसूचित जाती प्रधान गाव सांखाल में वर्ष 2006 में मुख्यमंत्री कि घोषणा के बाद भी सडक नहीं पहुच सकी |

ग्रामीण संजय वर्मा ने बताया कि आज से 15 वर्ष पूर्व सीएम के द्वारा घेरिया बैंड से सांखाल तक 6 किमी सडक कि स्वीकृति हुई थी जिसमे नाडा गाव तक 4 किमी तक सडक का कटान हुआ कितु आगे का निर्माण कार्य तब से अभी तक बंद है | गाव में न तो मोबाइल नेटवर्क ठीक से पकड़ता है और न ही स्वास्थ्य सेवा ही मिल पाती है बीमार लोगो को चारपाई पर कई किमी पैदल चल कर अस्पताल पहुचाना पड़ता है | जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने बताया कि इस सड़क के संरेखण में कुछ हिस्सा देहरादून में तो कुछ पुरोला उत्तरकाशी कि सीमा में है | नाडा से सांखाल तक कि सडक पर फारेस्ट स्वीकृति न मिलने क कारण निर्माण आगे नहीं बढ़ सका है |
