उत्तरकाशी की बड़ाहाट नगर पालिका परिसर मे अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने सभी कर्मचारियो और सभासदो के साथ रंगो का त्योहार होली मनाई , सभी ने एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाकर शुभकामनाए दी । पालिका अध्यक्ष ने बताया कि होली के त्योहार के दिन भगवान पर भक्त के अटूट विश्वाश से बुराई का अंत हुआ, होलिका जलकर भष्म हुई जबकि भक्त प्रह्लाद अग्निकुंड से सुरक्षित बाहर निकल गए । पालिका अध्यक्ष ने होली के पावन मौके पर सभी को अपने आपसी मतभेद को भुलाकर बिना किसी रंजिश के होली का त्यौहार मनाने का आह्वान किया । इस दौरान पालिका कर्मचारी, बोर्ड सदस्यों ने पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामना दी।
वही इस मौके पर सभासद अजीत गुसाईं, गीता रावत, कविता जोगेला, देवेंद्र चौहान, पालिका अध्यक्ष सलाहकार सुनील कुमार पालिका कुसुम राणा जगदीश रतूड़ी सहित अन्यलोग मौजूद रहे
