उत्तरकाशी के उजेली माँतेश्वरी अन्न क्षेत्र मे टीएचडीसी सेवा और सीमा डेंटल ऋषिकेश कॉलेज के सहयोग से निशुल्क दंत शिविर लगाया गया है | शिविर मे पहुचे उत्तरकाशी नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने बताया कि 7 से 9 दिसंबर तक तीन दिन का शिवर उतरकशी के उजेली आश्रम मे लगाया गया है उन्होने अधिक से अधिक जरूरतमन्द लोगो को शिविर का लाभ उठाने की अपील की
आयोजक डाक्टर ने बताया कि अभी तक करीब 400 पंजीकरण हो चुके है | जिसमे मरीजो को दाँतो मे फिलिंग के साथ खराब दांत निकालने और कृत्रिम दांत लगाने कि सुविधा दी जा रही है |
