चमोली जिले हुई भीषण जल प्रलय के बाद उतरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान ने पूरी संवेदना जताते हुए इस दुःख कि घडी में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सभी प्रदेश वासियों से आगे आने की अपील कि है |
दीपक ने आपदा कि इस घडी में कोई त्यौहार न मानने की बात कहते हुए उत्तरकाशी जिले के यमुना घाटी में मनाये जाने वाले बसंत मेले को भी निरस्त कर यहाँ खर्च होने वाली धनराशी को चमोली आपदा पीड़ित परिवारों कि मदद के लिए दिए जाने की बात कही है | जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान ने कहा कि पहाड़ी जनपद उत्तरकाशी आपदा की पीड़ा झेल चूका है और इसीलिए चमोली जिले के पीडितो का दर्द समझते है | बताते चले कि 14 फरवरी से बडकोट के गंगनानी में बसन मेले का शुभारम्भ होता है इस बार अपर मुख्य अधिकारी को निर्देश देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेले को निरस्त करते हुए जिला पंचायत परिवार की तरफ से चमोली आपदा पीडितो को हर संभव मदद करने कि अपील की है |
