उत्तरकाशी : नए साल की पार्टी के लिए जा रहा नशे का समान पकड़ा

Share Now

नशे के खिलाफ इस धर्म युद्ध मे युधिस्टिर के बाद कृष्णा के कारनामो ने उत्तराखंड पुलिस के कान खड़े कर दिये है |
उत्तरकाशी के नए पुलिस कप्तान पीके राय ने आते ही नशे के खिलाफ चौके और छक्के बरसाना सुरू कर दिया है | कुछ दिन पूर्व नशे के
रगना युधिस्टिर की 200 ग्राम अवैध स्मैक पकड़वाने के साथ ही नए साल के मौके पर कृष्णा से एक किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक और गिरफ्तारी हुई है .


नशे की दुनिया के ये अपराधी युधिष्टर और कृष्णा महाभारत के पात्रो का भी नाम बदनाम कर रहे है |
महाभारत के कलयुगी पात्र युधिष्टर के बाद अब कृष्ण के कारनामे से सहमी उत्तरकाशी |
उत्तरकाशी जिले मे नए कप्तान पीके राय ने आते ही नशे के खिलाफ अभियान को धार देते हुए एक और बड़ी गिरफ्तारी की है | इस बार एक किलो 100 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारी हुई है |
पत्रकार वार्ता मे पुलिस कप्तान पीके राय ने बताया कि बीते रोज बस अड्डे के पास से एक आरोपी से चेकिंग के दौरान एक किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है | आरोपी कृष्णा शाह कि डूँड़ा मे ज्वेलर कि दुकान है और वह धौंतरी का रहने वाला है .
अब तक पहाड़ो मे यह धारणा थी कि गरीब लोग रोजगार के लिए मजबूरी से इस अवैध धंधे मे पड़ जाते है किन्तु ज्वेलर कृष्णा की गिरफ्तारी के बाद इस धारणा से पुलिस का ध्यान हटा है .
माना जा रहा है कि नए साल के जश्न मे पार्टी के सभी सुविधाए उपलब्ध कराने का दावा करने वाले पार्टी ओर्गेनाइजर युवा वर्ग के लिए जमकर नशे के समान की भी व्यवस्था करवाते है | गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पूर्व ही उत्तरकाशी पुलिस ने अवैध स्मैक कि एक बड़ी खेप के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया था ,और फिर से एक बड़ी खेप मिलने से पुलिस के कान खड़े हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!