राजा धामी ने दिये थे तीन वर – एक ही पूरा हुआ दो बाकी
विधान सभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश मे हड़ताल और आंदोलन का दौर सुरू हो गया है | आंदोलंकारियो को अपनी मांग पूरी होने का यही उचित समय दिखाई दे रहा है | उत्तराखंड के माध्यामिक विध्यालयो मे सेवा दे रहे करीब 5 हजार गेस्ट टीचर अपनी दो सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलन की राह पर निकल पड़े है | 13 और 14 सितंबर को दो दिवसीय सांकेतिक धरने पर अतिथि शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि मांगे पूरी न होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा |

अतिथि शिक्षक संघ उत्तरकाशी के अध्यक्ष संजय मोहन और महामंत्री प्रवीण भट्ट ने बताया कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पहली कैबनेट मे 4 जुलाई 2021 को अतिथि शिक्षको के पदो को रिक्त न मानते हुए सुरक्षित करने , अपने मूल जनपद मे नियुक्ति देने और मानदेय 15 हजार से 25 हजार किए जाने के प्रस्ताव पारित किए थे |
तीन प्रस्ताव मे से अंतिम प्रस्ताव जिसमे श्क्षिओ का वेतन 25 हजार किए जाने के अल्वा शेष दो बिन्दुओ पर कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई है | नाराज अतिथि शिक्षकों ने दो दिन का सांकेतिक और शांति पूर्वक धारणा प्रदर्शन किया गया | आंदोलन कि अगली कड़ी मे प्रदेश स्तर पर आंदोलन कि रणनीति पर फैसला किया जाएगा
