नदी के बीच टापू पर फंसा हिरण का बच्चा।
SDRF उत्तरकाशी ने रेस्क्यू कर सकुशल निकाला बाहर:
शनिवार को उत्तरकाशी, मणिकर्णिका घाट के पास भागीरथी नदी की दो धाराओं के बीच टापू पर एक हिरण का बच्चा फंस गया था। जिसकी सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ उजेली की टीम आवश्यक उपकरण के साथ तुरन्त घटनास्थल पर पहुँची व त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी की तेज धाराओं धाराओं के बीच फंसे वन्यजीव को नाव से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा वन विभाग के सुपुर्द किया गया।

मुखेम रेंज के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सुबह के समय फॉरेस्ट गार्ड को नदी के बीच टापू मे एक घुरल का बच्चा फंसा हुआ डिकाही दिया । संभवतया ये पानी पीने नदी के पास आया होगा और गली के कुत्तो के पीछे पड़ने के बाद भागते हुए अपने झुंड से बिछड़ गया होगा । गार्ड कि सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुचे किन्तु कोई उपकरण न होने से उच्च अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन को सूचना दी जिसके बाद एसडीआरएफ़ कि टीम ने नाव कि मदद घुरल को सकुशल बचा लिया । इस दौरान घुरल ने बकहव दल को खूब दौड़ाया । घुरल के स्वास्थय जांच के बाद उसे इंद्रावती नदी से लगे कुटेटी से लगे जंगलो मे छोड़ दिया गया ।
