उत्तरकाशी : कृषि विभाग ने किसानो बांटने की बजाय खाई मे फेंक दी दवा

Share Now

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार वर्ष 2022 तक किसानो की आय दो गुना करने के तमाम प्रयास मेजुटी है वही इन प्रयासो को कृषि विभाग पलीता लगाने मे जुटा हुआ है ।

उत्तरकाशी जिले के चिनयालीसौड़ तहसील के अंतर्गत काँसी गाँव के पास सड़क के नीचे खाई मे किसानो को दी जाने वाली दवा फेंकी हुई दिखाई दी । सामाजिक कार्यकर्ता बालक राम नौटियाल ने बताया कि वे अपने दैनिक काम से मौके से गुजर रहे थे कि उनकी नजर सड़क के नीचे खाई मे फेंकी गई दवा के ढेर पर पड़ी , जिज्ञासा हुई तो वे अपने साथियो के साथ खाई मे उतरे और पास जाकर देखा कि ये वे सब दवा है जो कृषि विभाग किसानो को उनकी फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए दी जाती रही है । इन दवाओ मे एडोवेक्ट और जसवस्सी जैसे दवाए बताई जा रही है । आशंका जताई जा रही है कि समय पर वितरण न होने के चलते विभाग द्वारा इन दवाओ को स्टाक से हटकर वीरान इलाके मे फेंक दिया गया ।

उत्तरकाशी कि मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने दवाओ के बारे मे अनविज्ञता जताई साथ ही जल्द ही इसकी जांच कर दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!