पुलिस लाईन उत्तरकाशी में मेंटल हेल्थ एवं वैलनेस सेमिनार आयोजित
पुलिस कर्मियों के मानसिक रुप से स्वास्थ एवं तनावमुक्त रखने के लिये आज 30 अक्टूबर 2021 को पुलिस लाइन उत्तरकाशी में मेंटल हेल्थ एवं वैलनेस सेमिनार आयोजित किया गया सेमिनार में जिला चिकित्साल्य उत्तरकाशी के मनोचिकित्सक, डॉ0 अभिषेक व उनकी टीम द्वारा पुलिसकर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श दिये गये। उनके द्वारा बताया गया कि पुलिस बहुत व्यस्त जॉब है, पुलिस की जॉब में खुद पर ध्यान देने का समय ही नहीं मिलता है।

आज कम ही लोग हैं, जो हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं। वर्क प्रेशर, घर-परिवार की जिम्मेदारी आदि के कारण लोगों में चिंता, परेशानी, मानसिक तनाव और अवसाद बढ़ता है, जिससे लोग शारीरिक और दिमागी रूप से अस्वस्थ हो जाते है। यह बहुत जरूरी है कि आप मेंटली और फिजिकली सेहतमंद रहें तभी आप कोई भी काम आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है वेलनेस टिप्स (Wellness tips) अपनाना। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से कई शारीरिक समस्याओं से बचे रह सकते हैं। स्वास्थ जीवन के लिये पर्याप्त नींद, शारीरिक रूप से रहें एक्टिव रहने के लिये नियमित एक्सरसाइज, डायट हर्ब्स, और पर्याप्त मात्रा में पानी बहुत जरुरी है। इसके अतिरिक्त मनोचिकित्सकों द्वारा पुलिस कर्मियों की समस्यायें सुनकर उचित परामर्श दिये गये।
