उत्तरकाशी : बीआरओ की लेटलतीफी -5 घंटे गाड़ियो मे इंतजार करते रहे लोग

Share Now

उत्तरकाशी

मौसम के भविष्यवाणी और लगातार हो रही वर्षा के बीच जगह जगह भूस्खलन के चलते सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए है | सोमवार सुबह  टिहरी – उत्तरकाशी जिले के बार्डर नगुन गाड़ पर भूस्खलन के चलते  सड़क बंद हो गयी | सुबह 5 बजे से मौके पर वाहनो से की लंबी कतार लगना  सुरू हो गया | काफी समय बीत जाने के बाद जब कोई जिम्मेदार कर्मचारी अधिकारी मौके पर नहीं पहुचा तो वह मौजूद लोगो ने मीडिया को जानकारी दी, संबन्धित पटल पर सूचना मिलने के बाद बाद जेसीबी और डोजर मशीन के साथ ही बीआरओ की टीम मौके पर पहुची साथ ही लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी भी मदद के लिए हाथ बंटाने लगे  | इस दौरान सड़क पिछले सप्ताह हादसे के बाद देहरादून अस्पताल मे जान गंवा बैठे शिक्षक के शव को लेकर वापस उत्तरकाशी आ रही एंबुलेंस भी यहा फंस गयी | 5 घंटे तक सड़क मार्ग बाधित होने के चलते यहा दोनों तरफ वाहनो की लंबी कतार लग गयी | करीब 10 बजे एंबुलेंस को निकाला गया इसके बाद धीरे धीरे दोनों तरफ से वहा फंसे वाहनो को पास किया गया | वाहनो के निकालने के दौरान एक बार फिर से पहाड़ी से पानी के साथ मलवा खिसकने सुरू हो गया है  | इस तरह से रुक रुक कर पहाड़ी से वर्षा के साथ मलवा गिरना अभी भी जारी है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!