144 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तारः
उत्तरकाशी:नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के क्रम मे गत रात्रि मे कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान नेताला बाजार से एक व्यक्ति लक्ष्मण सिंह को 144 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली मनेरी पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- लक्ष्मण सिंह पुत्र स्व0 प्रेम सिंह निवासी ग्राम नेताला, तह0 भटवाड़ी, कोतवाली मनेरी जनपद उत्तरकाशी उम्र-35 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- कानि0 सतीश कुमार कोतवाली मनेरी
2- कानि0 दिनेश तोमर कोतवाली मनेरी।
