उत्तरकाशी

मंगल वार का दिन सड़क हादसो के लिहाज से उत्तरकाशी के लिय अमंगलकारी रहा | दोपहर गंगोत्री राजमार्ग पर सड़क हादसे के बाद साम करीब साढ़े पाँच बजे उत्तरकाशी – लंबगाव मोटर मार्ग पर थलन के पास एक कार संख्या डीएल BCAN 2602 अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई मे गिर कर दुर्घटना का शिकार हो गयी | कार मे कुल 6 लोग सवार थे | जिन्हे निजी वाहन से उत्तरकाशी जिला अस्पताल लाया गया |
दुर्घटना मे चार लोग लोग घायल हो गए थे, जिनमे से एक गम्न्भिर व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया अन्य दो लोग इलाज के लिए अन्यत्र चले गए है, जबकि एक घायल व्यक्ति का उत्तरकाशी मे ही इलाज चल रहा है | दुर्घटना मे मृतक व्यक्त अर्जुन सिंह पुत्र दिनेश सिंह उम्र 24 साल जबकि घायल मे दीपक 21 वर्ष अंकित पँवार 20 वर्ष प्रवेश शाह 19 वर्ष सामिल है | सभी उत्तरकाशी मुख्यालय के ही रहने वाले बताए जा रहे है
