उत्तरकाशी थाना कोतवाली क्षेत्र के मातली में एक मासूम फिर से दरिंदगी का शिकार हुई है, वैवाहिक जीवन के एक साल में ही युवती का बीभत्स रूप से जलकर मरना ससुराल पक्ष पर कई सवाल खड़े करता है, आधुनिक दिनचर्या और शानो शौकत के बीच बंद कमरों में इंसानी रिश्तों को शर्मसार करने वाली कहानी से देव भूमि उत्तरकाशी चीख चीख कर कह रही है कि सड़क पर मोमबत्ती जलाने से बेहतर अपने भीतर के राक्षस को जलाना ज्यादा जरूरी है। समाज के बीच सोमवार वह देदार देखने वाले
ज्ञानसू निवासी धर्म प्रकाश पुरी ने पॉलिस को दी गयी अपनी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री शिवानी (25 वर्ष) की शादी 24 जून 2019 को धनारी पट्टी के एक गांव निवासी हेमराज सिंह पंवार से की थी। शिवानी के ससुराल वाले विवाह में दिये गये दान दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और शादी के कुछ ही समय बाद मोटरसाइकिल व लाखों रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर हेमराज ने परिजनों के साथ मिलकर शिवानी को जला दिया, इस बात का पता तब चला जब शिवानी के परिजनों ने एसपी पंकज भट्ट से पूरे मामले की शिकायत की। एसपी पंकज भट्ट ने तत्काल इसकी जांच सीओ सदर दीवान सिंह मेहता को सौंपी और जल्द कार्यवाही के निर्देश दिए। सीओ दिवान सिंह मेहता ने बताया कि पूरे मामले पर आरोपी पति व उसकी भाभी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 304 बी (दहेज हत्या ) के तहत मुकदमा पंजीकृत है। यह मामला दहेज से जुड़ा है। इसके लिए हर पहलू की जांच करना जरुरी है। ताकि पीड़िता को इंसाफ मिल सके। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। यह पूरा मामला 5 जुलाई का बताया जा रहा है।
मृतिका शिवानी के रिश्तेदारों ने बताया कि मामले पर लापरवाही बरती जा रही है। अभी तक आरोपियों को नही पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि शिवानी को बर्बरता से मारा गया है। इसमें हत्या का मुकदमा होना चाहिए था। रिश्तेदारों ने बताया कि जब तक आरोपी पति को फांसी की सजा नही होगी तब तक वे पीछे नही हटेंगे।
