आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न करने के उद्देश्य से थाना बड़कोट पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग
आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सपंन्न करवाने हेतु शनिवार को श्री अनुज, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट की अध्यक्षता मे थाना बड़कोट पर पीस कमेटी एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मीटिंग ली गयी। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों/सम्भ्रान्त व्यक्तियों से आगामी गोवर्धन पूजा,दिवाली व भैयादूज के त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु चर्चाएं की गई।
सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न करवाने तथा वर्तमान समय मे कोरोना के चलते सभी को कोविड सम्बन्धी आवश्यक सावधानियों का पालन करते हुए सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत ही त्यौहारों को मनाने के सम्बंध में निर्देशित किया, साथ ही सभी से त्योहार के दौरान पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
उक्त गोष्टी के दौरान श्री अजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक बड़कोट, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
