उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जिले की नगर पालिका परिषद बड़कोट के अधिशासी अधिकारी पर सरकारी संसाधनो के दुरपयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ कपिल रावत ने मुख्य सचिव उत्तराखंड को ज्ञापन भेजा है जिसकी प्रति सचिव शहरी विकास, डीएम उत्तरकाशी और सभी मीडिया प्रतिनिधियों को भी भेजी गयी है |
डॉ कपिल ने बताया कि अधिशासी अधिकारी बड़ कोट को हर शनिवार चालक पालिका के वाहन से बड़कोट से देहरादून होते हुए उनके घर ऋषिकेश छोड कर वापस आता है और अगले दिन फिर उनको लेने के लिए इसी मार्ग से जाता है | अपने पास मौजूद विडियो रिकॉर्डिंग सहित पर्याप्त साक्ष्य का जिक्र करते हुए कपिल रावत ने जनता के धन का दूर पयोग का आरोप लगाया है |
मीडिया को भेजी गयी विडियो फूटेज मे 24 जुलाई को रात 8-40 पर ऋषिकेश के होटल नटराज के पास पालिका बड़ कोट के वाहन संख्या यूके 10- 7778 स्कार्पियो के खड़े होने का दावा किया गया है |
इस संबंध मे पालिका अध्यक्ष बड़ कोट अनुपमा रावत ने बताया कि अक्सर निदेशालय के काम से अधिशासी अधिकारी देहरादून जाती रहती है किन्तु ऋषिकेश मे उनका वाहन अगर उनके घर छोडने जाता है तो गलत है इसकी जांच की जाएगी वही निदेशालय जाने के दौरान उनके द्वारा टीए डीए क्लेम किया गया है, यह भी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा उन्होने स्वीकार किया कि इस बार भी शनिवार से पालिका की गाड़ी अधिशासी अधिकारी के पास ही है लेकिन गाड़ी देहारादून मे है अथवा ऋषिकेश मे उनकी जानकारी मे नहीं है | बड़ कोट की अधिशासी अधिकारी अमरजीत कौर से दूरभास पर संपर्क करने की कोशिस की गयी पर उन्होने फोन नहीं उठाया जिस कारण उनका पक्ष नहीं जाना जा सका |
