उत्तरकाशी : मोरी के नए थाना इंचार्ज ने टैक्सी यूनियन व स्थानीय नागरिकों के साथ की बैठक

Share Now

 

रविवार  को उत्तरकाशी के थाना मोरी पर नव नियुक्त थानाध्यक्ष, श्री मोहन कठैत द्वारा व्यापार मंडल /सम्रान्त व्यक्तियो/ ट्रक/ टैक्सी यूनियन के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सभी को पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने की अपील की गए, वर्तमान समाज मे लगातार बढ़ रहे नशे के प्रचलन की रोकथाम हेतु आपस मे प्रभावी सूचनातंत्र स्थापित करने हेतु चर्चा- परिचर्चा की गए इसके अतिरिक्त सभी को मानव तस्करी, महिला अपराधों व साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए इन अपराधो की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने हेतु बताया गया।

आगमी चारधाम यात्रा के दौरान सुदृढ़ यातायात व्यवस्था व बाजार की यातायात व्यवस्था को सुचारू बानाए रखने के लिए समस्त ट्रक टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों /चालकों को निर्देशित किया गया, सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क होने, बाजार में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अनावश्यक रूप से कोई वाहन पार्क नही होगा, वाहनों में क्षमता के अनुसार ही सवारी /माल परिवहन करें क्षमता से अधिक सवारी /माल परिवहन करते पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।बाहर से आने वाले यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए तथा किराया सूची के अनुसार ही किराया लिया जाए। शराब पीकर कोई भी चालक वाहन नहीं चलायेगा।
इस दौरान सभी को साईबर सुरक्षा/ गौरा शक्तिऐप/के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया, सभी को साईबर हेल्पलाईन के नये नम्बर 1930 के बारे में अवगत कराते हुये किसी भी प्रकार की साईबर धोखाधडी होने पर सहायता हेतु तुरन्त उक्त नम्बर पर कॉल करने हेतु बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!