पुलिस कर्मी ने रक्तदान के निभाया मानवता का धर्म|
मिशन हौंसला के तहत उत्तरकाशी पुलिस आमजन की मदद के लिए हर वक्त तैयार दिख रही है | सुचना फोन से मिले अथवा सोशल मीडिया से बिना वक्त गंवाए पुलिस के जवान हर संभव मदद के लिए तैयार दिख रहे है | उत्तराखंड राज्य निर्माण के 21 वर्ष बाद पुलिस एक नयी छवि के रूप में उभर रही है | उत्तराखंड पुलिस को मित्र पुलिस का स्लोगन दिया गया था जो आज covid महामारी के दौरान पुलिस के जवान चरितार्थ कर रहे है | उत्तर प्रदेश से अलग होते समय उप पुलिस की वसूली वाली छवि से खुद को अलग करने में एक लम्बा समय लग गया पर अंतिम रूप से उत्तराखंड पुलिस की जो तस्वीर उभर का सामने आ रही है उससे अपने प्रदेश के पुलिस पर नाज होना स्वाभाविक है |,और खाकी की इस पहिचान को उजागर करने में उत्तराखंड पुलिस महकमे के मुखिया अशोक कुमार आईपीएस का बड़ा योगदान रहा है इसके अलावा अपने जवानों को पहिचानने में कोरोना महामारी ने दर्पण का काम किया है – ऐसे वक्त में जब अपने सगे पास न हो तब कुछ खाकी वर्दी धारी आपके अपने अपनों की जिमीदारी निभाकर चुपचाप चले जाते है, फिर किसी और की मदद के लिए – उत्तराखंड पुलिस की इस बदलती छवि के लिए – सैलूट – जय हिन्द
सोमवार को ग्राम उत्तरों निवासी बीमार महिला जोकि जिलाचिकित्सालय में एडमिट हैं, को O+tive ब्लड की आवश्यकता थी, जिस संबंध में सोशल मीडिया से उक्त जानकारी मिलते ही पुलिस लाइन उत्तरकाशी में तैनात जवान नीरज सिंह रावत द्वारा मानवता का परिचय देते हुए तुरन्त जिलाचिकित्सालय ब्लड बैंक में पहुंचकर उक्त जरूरतमंद महिला को रक्तदान किया गया; महिला के पुत्र व परिजनों द्वारा पुलिस जवान का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया गया। दरअसल ओ+ ग्रुप के लोग बहुत कम संख्या में देखने को मिलते है ऐसे में केवल एक सुचना पर खुद को मरीज की सेवा के लिए आगे करना एक बड़ी सोच का परिचायक है |
