रिलायंस फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से ग्राम पटारा के हिम पटारा ग्राम संगठन की अध्यक्षा सरतमा देवी को युएनडीपी के द्वारा जल संरक्षण को लेकर किये गये प्रयासों हेतु वूमेन वाटर चैंपियन के रूप में चयन किया गया है। इसमें पूरे भारत में 41 महिलाओं का चयन किया गया है।

जिला उत्तरकाशी की पटारा गांव निवासी व हिम पटारा ग्राम संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सरतमा देवी ने जनपद का गौरव बढ़ाया है।
वूमेन वाटर चैंपियन में देश की 41 महिलाओं में शामिल।

जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने सोमवार को अपने कक्ष में श्रीमती सरतमा देवी को यूएनडीपी द्वारा प्रेषित प्रशस्ति पत्र एवं दीवाल घड़ी देकर सम्मानित किया । जिलाधिकारी ने हिम पटारा ग्राम संगठन की अध्यक्षा व उनकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जल संरक्षण व संवर्द्धन के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। तथा इस मुहिम को और भी गांवों तक पहुंचाने व ग्रामीणों को प्रेरित करने को कहा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती पूजा देवी, अनारा देवी, बीना देवी, सरिता देवी, राम प्यारी देवी रिलायंस फाउंडेशन के परियोजना निदेशक कमलेश गुरूरानी, भूपेन्द्र रावत, नासीर अली एवं कुशाल सिंह उपस्थित थे
