उत्तरकाशी जनपद में नशा उन्मुलन हेतु पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा द्वारा चलाये गए अभियान के अंतर्गत पुलिस शैक्षणिक संस्थान मे जाकर छात्रो को नशे के खिलाफ जागरूक कर रही है | साथ ही नशे के अवैध कारोबारियों पर लगाम कसी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ नशे व ड्रग्स के दुष्प्ररिणामों से सम्बन्धित जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर आम जन मानस विशेषकर युवा वर्ग को जागरुक किया जा रहा है, इस क्रम मे मंगल वार को चौकी प्रभारी डुंडा, संजय शर्मा के नेतृत्व में डुण्डा पुलिस द्वारा नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में मंजीरा देवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान व ग्राम सभा अस्तल में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई, इस दौरान छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को साईबर अपराध, एटीएम फ्रॉड़, ऑनलाईन धोखाधड़ी, महिला अपराधों आदि के बारे मे जानकारियां देकर जागरुक किया गया। उन्होंने बताया कि अगर किसी को भी बैंक फ्रॉड, साइबर अपराध से संबंधित कोई भी घटना किसी के साथ होती है तो उसको छिपाने की जरूरत नहीं है, उसकी सूचना तुरन्त साईबर हेल्पलाईन 155260 के माध्यम से पुलिस को दें।
कार्यक्रमों में मंजीरा देवी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के डॉ महेश भट्ट, एडवोकेट सुमन नौटियाल, उमाशंकर पैनूली, नरेंद्र कोहली, नत्थी लाल धलवान, कीर्ति निधि सजवाण, कॉन्स्टेबल मेहरबान सिह काoराजेंद्र सिंह ,म/का०नीलम आदि मौजूद थे।
