उत्तरकाशी : पुलिस के जवान ने लौटाए २३ हजार के चेक

Share Now

उत्तरकाशी पुलिस के जवान ने covid 19 ड्यूटी के दौरान ईमानदारी का परिचय देते हुए न सिर्फ इंसानियत बल्कि खाकी का भी सम्मान बढाया है | कलेक्ट्रेट परिसर में एक डायरी के अन्दर २३ हजार रु के चेक मिलने पर उसे इसके मालिक तक पहुचाने पर लोगो ने इस कृत्य की जमकर तारीफ की है |

दिनांक 18/05/2021 को उत्तरकाशी पुलिस के कांस्टेबल गिरीश शाह जो कि वर्तमान में कोविड पाजिटिव व्यक्तियों के वृहत ट्रेसिंग हेतु पुलिस कार्यालय से कान्टेक्ट ट्रेसिंग टीम में नियुक्त हैं, को क्लेक्ट्रेट परिसर  में एक डायरी जिसमें(ऑफिस से सम्बन्धित दस्तावेज व 23,000 रु0 के 07 अलग-2 चैक थे) मिली, यह डायरी सी0एम0ओ0 कार्यालय उत्तरकाशी में कम्यूनिटी मोबिलाईजर आशा कार्यक्रम में नियुक्त सीमा अग्रवाल पत्नी सतीश पटवाल की थी, उक्त जवान द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुये खोयी डायरी व चेक को सीमा उक्त के  सुपुर्द किया गया, जिसके लिये उक्त महिला द्वारा उत्तरकाशी पुलिस के जवान गिरीश शाह का आभार प्रकट कर  भूरी-2 प्रशंसा की गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!